फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Students demonstrating against police

छात्रों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 02 Oct 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 02 Oct 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrating against police

डिग्री कालेज पुंछ के सैकड़ों विद्यार्थियों ने बुधवार को बस अड्डे के बाहर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच थाना प्रभारी और डीएसपी हेडक्वार्टर ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर मामले की जांच करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


डिग्री कालेज पुंछ के सैकड़ों विद्यार्थी बस अड्डा पुंछ के बाहर पहुंचे और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके कुछ साथियों को पुलिस के कुछ जवानों ने बेवजह बीच सड़क पकड़ कर पीट डाला। सड़क जाम किए जाने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, जबकि बस अड्डे से बाहर जाने वाले वाहन भी वहीं फंस कर रह गए। जिससे चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


करीब एक घंटें बाद पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ सड़क पर जवानों द्वारा की गई मारपीट के मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा कर प्रदर्शन समाप्त करवाया। उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दिनों पुलिस ने लड़कियों के शिक्षा संस्थानों के आसपास बेवजह दिन भर डेरा जमाए रहने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी दौरान शायद कुछ विद्यार्थियों पर भी कार्रवाई की गई है, जिसे लेकर उन्हाेंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया है। गौरतलब है कि काफी समय से पुलिस को लड़कियों के स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में आवारा किस्म के युवाओं के घूमने की शिकायतें मिल रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed