फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   student was recovered a week later

अपहृत छात्रा एक हफ्ते बाद बरामद हुई

Mon, 21 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 21 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
student was recovered a week later
किडनैपिंग

थन्नामंडी पुलिस ने 10वीं कक्षा की अपहृत छात्रा को करीब एक हफ्ते बाद बरामद कर अपहरण के आरोपी युवक को दबोच लिया है। थन्नामंडी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव से करीब एक हफ्ता पहले एक 16 वर्षीय किशोरी को अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उसकी बेटी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


अपने स्तर पर तलाश करने के बाद परिवार ने पता लगा लिया था कि उसे थन्नामंडी तहसील के मजहूर राजधानी क्षेत्र के एक युवक वजाहिद हुसैन पुत्र जहांगीर हुसैन ने अपहरण कर लिया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवक अक्सर उनकी बेटी को परेशान किया करता था। वहीं एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छात्रा को तलाश करने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उक्त क्षेत्र में छापेमारी कर छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी को आरपीसी की धारा 363 और 109 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  वहीं थन्नामंडी पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार थन्नामंडी के खबलां निवासी एक युवक अयाज अहमद पुत्र मोहम्मद शफी के खिलाफ थन्नामंडी पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ थन्नामंडी नरेंद्र चिब व एसडीपीओ इफ्तकार तालिब की अध्यक्षता में पुलिस ने आरोपी को उसके किसी परिजन के घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed