फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   student run away with answer book and question paper

JK: प्रश्नपत्र-उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षार्थी फरार

Mon, 15 Jun 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 15 Jun 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
student run away with answer book and question paper

बुद्धल तहसील के  सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खवास में 12वीं कक्षा की प्राइवेट वार्षिक परीक्षा के दौरान इम्तहान देने आए परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र लेकर भाग निकले। लिहाजा वहां सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा नहीं हो सकी।

विज्ञापन


शनिवार को 12वीं कक्षा की सोशियालाजी (सामाजिक विज्ञान) और गणित विषयों की परीक्षा थी। खवास के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में क्षेत्र के छह परीक्षार्थी इम्तहान देने पहुंचे। सभी छह विद्यार्थियों को राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की जानेवाली रोल नंबर  स्लिप नहीं मिली थी।
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षक से रोल नं. स्लिप के बारे पूछताछ करनी चाही तो आपस में कहा- सुनी हो गई। परीक्षा केंद्र अधीक्षक जमील अहमद मलिक के अनुसार सभी छह विद्यार्थी गाली गलौच पर उतर आए। अधीक्षक द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती परीक्षा स्टेशनरी उठा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वह कुछ कर पाते परीक्षार्थी स्टेशनरी उठा कर भाग निकले। विद्यार्थियों ने सोशियालाजी विषय के  पेपर का एक पैकेट, गणित विषय के 24 पेपर, दो उत्तर पुस्तिकाएं, एक कांटीन्यू शीट और दो पैकेट पेन उठा कर भाग गए।
अधीक्षक ने तुरंत इस घटना की सूचना विभाग के जेडईओ व सीईओ को दी।

अधीक्षक ने लिखित में विद्यार्थियों के खिलाफ बुद्धल पुलिस थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया है। एसएचओ बुद्धल कुलदीप राज ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपी विद्यार्थियों अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, राहुल कुमार, दीप सिंह, मोहम्मद रफीक के खिलाफ आरपीसी की धारा 382, 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल सभी छह आरोपी विद्यार्थी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी धर-पकड़ के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस संबंध में राजोरी के सीईओ अब्दुल हमीद फानी ने बताया कि क्षेत्र के उसी स्कूल में आगे की परीक्षा लेना संभव नहीं है।


यदि पुलिस अधीक्षक व अन्य स्टाफ को सुरक्षा प्रदान करती है तो ही वहां परीक्षा हो पाएगी। यदि पुलिस सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाई तो केंद्र को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में एसएसपी व राज्य शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed