{"_id":"894a6ddfe26139aa376bdf781b7c70c9","slug":"student-fell-from-the-bike-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी छात्रा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नगर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शहर के खांडली निवासी गुलाम आशा (14) जवाहर नगर स्थित कन्याओं के सरकारी हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी। उसका गणित का पेपर था।
मृतक छात्रा अपने मामू मोहम्मद आफताब के साथ बाइक पर बैठी थी। इस बीच घर से करीब एक किलोमीटर दूर बाइक सड़क पर कीचड़ के कारण फिसल गई और छात्रा सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। डाक्टर के अनुसार छात्रा के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा जवाहर नगर के हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा थी। छात्रा के पिता बीएसएफ कर्मी हैं और कश्मीर में कहीं नियुक्त हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।