{"_id":"053064f966495cabb07401e887965480","slug":"strand-road-traffic-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में सड़क धंसी, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में सड़क धंसी, यातायात ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारिक पुल के पास बुधवार को सड़क धंस जाने से कई घंटे यातायात ठप हो गया। बताया जाता है कि सामान से लदा ट्रक वहां से गुजर रहा था। इस बीच भार के कारण सड़क धंस गई और ट्रक भी बीच में ही फंस गया।
जिससे दोनों तरफ से यातायात ठप हो गया। काफी देर बाद प्रशासन ने ट्रक को वहां से हटवाकर यातायात को शुरू करवाया। गौरतलब है कि जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे स्थित शहर के तारिक और सलानी पुल के बीच सड़क का करीब 60 से 70 फुट हिस्सा सितंबर माह में आए बाढ़ की भेंट चढ़ गया था।
छह महीने बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क को दोबारा नहीं बनाए जाने से पिछले तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से कुछ और हिस्सा धंस गया। बुधवार को जब एक ट्रक वहां से गुजर रहा था तो ट्रक के भार से सड़क और धंस गई और ट्रक भी बीच में ही फंस गया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक दोनों तरफ से यातायात ठप हो गया।