फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Sought shelter in safe places

सुरक्षित स्थानों पर मांगी पनाह

Thu, 16 Oct 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 16 Oct 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sought shelter in safe places

प्रशासन और सरकार ग्रामीणों को कहीं सुरक्षित स्थानों पर पनाह दे। यह कहना है जिले के गांव शाहपुर काईयां निवासी फजल हुसैन का। जिसका सात वर्षीय बेटा रियाज स्कूल जाते समय पाक गोलाबारी में घायल हो कर जिला अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


फजल का कहना है कि वैसे तो हमारे इलाके में हमेशा से ही मौत का खतरा बना रहता है क्योंकि अकसर पाक सेना भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी किया करती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार पाक सेना ने हमारे गांव एवं घरों पर गोलाबारी शुरू कर दी है, ऐसे में हमारे जीवित बचने की कोई संभावना ही नहीं है।
विज्ञापन


शाहपुर निवासी शिक्षक मोहम्मद अकबर के घर के पास बुधवार को भी कई पाक गोले गिरे हैं, जिनमें वह और उसका परिवार बाल-बाल बच गया है। उसका भी कहना है कि सरकार हम लोगों को 15-20 दिनों के लिए बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए जगह दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed