फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Snowfall paralyzed traffic

बर्फबारी से यातायात ठप

Wed, 04 Mar 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 04 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Snowfall paralyzed traffic
तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और ओलेवृष्टि के बाद मंगलवार को कुछ घंटे के लिए हलकी धूप खिलने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। उधर, जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिससे कई इलाकों में यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन

 
शहर और जिले के मैदानी इलाकों में सुबह करीब दस बजे काले घनेे बादलों की जगह सूर्य ने अपनी किरणें बिखेरना शुरू कर दिया। करीब तीन-चार घंटे आसमान में बादलों और सूर्य के बीच हुई आंख मिचौनी के बाद दोपहर बाद फिर से बादलों ने आसमान घेर लिया और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते पारा लुढ़कने से ठिठुरन में कोई कमीनहीं आई। बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के बुद्धल, दरहाल थन्नामंडी और कोटरंका आदि तहसीलों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। ताजा बर्फबारी के चलते पुंछ जिले को राजेारी के साथ जोड़ने वाले थन्नामंडी रूट पर भी यातायात ठप हो गया है।


थन्नामंडी के डीकेजी, मंगोटा, चंडीमड़ व पुंछ के बलियाज आदि क्षेत्रों में बर्फबारी होने से यातायात ठप हो गया है। पहाड़ी तहसीलों के कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यायलों से भी कट गया है। थन्नामंडी के डेराकी गली और बुद्धल में कहीं-कहीं एक से दो फीट बर्फ गिरने के समाचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed