{"_id":"589625b14f1c1bf340e826ee","slug":"snowfall-in-poonch1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी
ब्यूरो/पुंछ
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दोपहर बाद पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा का दौर शुरू हो गया। इससे तापमान गिर जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। बारिश और बर्फबारी देर रात खबर लिखे जाने तक जारी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लोरन, सावजियां, हिलकाका, रंजाटी आदि इलाकों में जहां चार से छह इंच और मुगलरोड पर छत्ता पानी से पोशाना तक दस से बाहर इंच तक बर्फ गिरने के समाचार मिले हैं। सुबह से ही जिले भर में आसमान पर बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब तीन बजे पुंछ नगर, सूरनकोट, मेंढर सहित सभी निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। जो लोग सुबह घर से जरूरी काम के लिए बाहर निकले थे, वह वर्षा और बर्फबारी शुरू होने पर घरों की तरफ लौटने लगे। जिले में इस वर्ष चौथी बार वर्षा और बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन