{"_id":"587e30124f1c1bda30efebf2","slug":"snowfall-continued-for-the-second-day-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी राजोरी में बर्फबारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी राजोरी में बर्फबारी जारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका आदि इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमा होने से लोगों की दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
दूसरे दिन भी पहाड़ी इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही और पेयजल किल्लत से भी लोगों को दो चार होना पड़ा। सरकारी राशन की भी भारी किल्लत से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऊपर से कोहरा भी सर्द हवाओं के चलते लोगों को हाल बेहाल हो रहा है। भीषण ठंड के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके पड़े हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से व्यापार पर भी असर पड़ा है। पहाड़ी इलाकों में अधिक दुकानें दूसरे दिन भी बंद रहीं। बाजारों में रौनक भी न के बराबर रही।
उधर बर्फबारी के चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी थन्नामंडी, डीकेजी सड़क मार्ग और कोटरंका खवास सड़क मार्ग पर यातायात ठप रही। लोगों को सड़क संपर्क बंद होने से भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उधर शहर में भी दिन भर काले घने बादल छाए रहे। बीच-बीच में रुक-रुक कर हलकी बारिश होती रही। वहीं पहाड़ी इलाकों से आने वाली कोहरे वाली सर्द हवाएं आग में घी का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
शहर में ठिठुरन इस कदर बढ़ गई है कि आग का सहारा लेने पर भी काम नहीं चल रहा है। वहीं शहर में भी बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।