फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Snow removal work from Mughal road

मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जोरों पर

Thu, 30 Mar 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/पुंछ
ब्यूरो/पुंछ Updated Thu, 30 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Snow removal work from Mughal road
snow - फोटो : amar ujala

बुधवार को भी पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर के साथ जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर गिरी बर्फ  को हटाने का काम जोरों से जारी रहा। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की आधुनिक स्नोकटर मशीनें, बुलडोजर और जेसीबी मशीनें मुगलरोड पर पोशाना के आगे सड़क पर बने बर्फ  के पहाड़ों को काटती हुई मार्ग पर स्थित छत्ता पानी पुल तक पहुंच गई हैं। जहां तक बर्फ हटाने के काम को पूरा कर लिया गया है। वहां पर मुगलरोड का दृश्य बड़ा ही अद्भुत दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


मुगल रोड के के दोनों तरफ  कहीं आठ फुट तो कहीं दस फुट ऊंची बर्फ  की दीवार बनी दिखाई दे रही है। मुगलरोड से बर्फ  हटाए जाने के काम की देख रेख कर रहे पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमरप्रीत सिंह के अनुसार इस बार अभी तक मौसम पूरी तरह उनका साथ दे रहा है।
विज्ञापन


जिसके कारण बर्फ हटाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। पिछले वर्ष विभाग को करीब तीन बार बर्फ  हटाने के काम को अंजाम देना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार कश्मीर के शोपियां की तरफ  से मुगलरोड से बर्फ  हटाने के काम में लगी मशीनें एक दिन बाद पीर की गली तक पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed