{"_id":"55f58c435a94a4a23a3b29a448f021d1","slug":"snow-on-the-mountains-of-pir-panjal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीर पंजाल के पहाड़ों पर बुधवार को बर्फबारी और जिले के मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान पर काले घने बादल छाए थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब तीन बजे बारिश शुरू होने से ठिठुरन बहुत अधिक बढ़ गई है। बारिश के चलते शाम के समय समय से पहले ही लोगों को अपने घरों में दुबकते देखा गया। शाम पड़ते ही लोगों ने आग का सहारा लेकर ठिठुरन से निजात पाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
उधर, जिले के पीर पंजाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के समाचार भी मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिले की थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल और कोटरंका आदि तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर दोपहर बाद बर्फबारी शुरू होने से बहुत अधिक ठंड महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में रात के समय बर्फबारी और तेज होने की संभावना के चलते लोगों की दिक्कतें भी बढ़ने के आसार हैं। विशेष कर बाढ़ पीड़ितों के लिए बर्फबारी कई समस्याएं लेकर आएगी। अभी भी कई बाढ़ पीड़ित परिवार या तो किसी सरकारी स्कूल में रह रहे हैं या फिर टेंट लगा कर रहने को मजबूर हैं।
शहर के बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री मापा गया है। वहीं रात के समय तापमान मेें और अधिक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।