फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Snow grew cold

हिमपात से बढ़ी ठंड

Fri, 20 Feb 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 20 Feb 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
Snow grew cold
क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और पहाड़ों पर हिमपात होने से सर्दी ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। पूरे तहसील क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश वीरवार रात तक जारी रही। कालाबन, पठानातीर और बिम्भर गली की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, जिससे सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चलती रहीं और शीत लहर का आभास हुआ। बारिश के कारण बाजारों में भीड़ कम रही और स्कूलों-कालेजों में भी विद्यार्थी कम ही पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल और आने वाली गर्मी के लिए यह बारिश लाभकारी रहेगी।

मेंढरवासी सुखचैन लाल, अभिषेक शर्मा, सुभाष चंद्र, राम कुमार, इदरीस खान, गोविंद लाल गुप्ता, रवि कुमार आदि का कहना था कि  हमने गर्म कपड़ों को बक्सों में डाल दिया था, लेकिन इस बारिश के बाद हमें गर्म कपड़ों को फिर से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed