{"_id":"41f09149cedddd2a7b791533acff63a1","slug":"shrouded-in-darkness-jawahar-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधरे में डूबा जवाहर नगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधरे में डूबा जवाहर नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 28 Dec 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जवाहर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में लगे ट्रंासफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे जवाहर नगर के दो वार्डों के सैकड़ों घर अंधेरे मेें डूब गए। सीएमओ कार्यालय और पैरा मेडिकल ट्रेनिंग स्कूल में कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब दस बजे अचानक ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली और धू-धू कर जलने लगा। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। कुछ ही पलों में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान ने बताया कि ट्रंासफर्मर की आग पर यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह आग कुछ घरों और सीएमओ कार्यालय के साथ बनाए गए पैरा मेडिकल ट्रेनिंग स्कूल भवन को भी अपनी चपेट में ले सकता था।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यालय, स्कूल और जवाहरनगर क्षेत्र के वार्ड नं पांच और छह में बिजली गुल हो गई। शाम पड़ते ही यह दो वार्ड अंधेरे में डूब गए। स्थानीय लोगों ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।