{"_id":"612d20ec8ebc3e31e62f75db","slug":"shrikrishna-janmashtami-rajouri-news-jmu24261540","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में शहर व आसपास के कई क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना के साथ परिवार के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोले।
रविवार को जिले में विभिन्न शहर, कस्बों और गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। लोगों ने व्रत रखे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। शहर में सनातन धर्म सभा और जवाहर नगर के शिव मंदिर में कार्यक्रम हुए। श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास रखने के बाद कन्हैया की आराधना की, और उनके जन्म के बाद उपवास खोले। मंदिरों में देर रात पूजा अर्चना की गई।
उधर सेना के कई मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं, इस बार फिर से कोरोना महामारी के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर झांकियां आयोजित नहीं की गईं। शहर के जवाहर नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और मुख्य शहर स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर मे इस बार विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विशेष पूजा अर्चना की गई।