{"_id":"57f404ff4f1c1b940a26fede","slug":"search-operations-continued-for-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च आपरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च आपरेशन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
RAjouri
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बुद्धल तहसील के समोट क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सोमवार को शुरू किया गया सर्च आपरेशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जरी रहा।
दूसरे दिन भी सेना ने समोट, अप्पर समोट, तरगाईं, फलनी, केवल, दराज , दरमन आदि इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन जारी रखा। सेना ने इन इलाकों के मक्की के खेतों के साथ-साथ जंगलों को बड़े पैमाने पर खंगाला है।
सोमवार और मंगलवार की मध्यरात को कुछ समय के लिए आपरेशन रोकने के बाद सुबह सेना के जवानों ने फिर से आपरेशन शुरू कर दिया। उधर बुद्धल के फलनी इलाके में एक वीडीसी सदस्य ने संदिग्ध देखे जाने के बाद सदस्य द्वारा हवाई फायर किए जाने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन को और भी तेज कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को करीब 10 बजे वीडीसी सदस्य पंजाब सिंह ने अपने घर के आसपास मक्की के खेतों में कोई संदिग्ध हलचल देखी। सदस्य ने तत्काल अपनी वीडीसी बंदूक से हवा में करीब चार फायर कर डाले। वीडीसी सदस्य द्वारा फायर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और फोन से एक दूसरे से संपर्क कर हालचाल जानने लगे। गोली की आवाज सुन कर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रात को मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। सेना और पुलिस ने रात को सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक सेना और पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।
संदिग्ध देखे जाने की खबरों और वीडीसी सदस्य द्वारा फायर के बाद इलाके में दहशत का माहौल अभी भी बरकरार है। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।