{"_id":"6244aae58c33a036091b94d3","slug":"road-rajouri-news-jmu256802863","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के निर्माण में कथित गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के निर्माण में कथित गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जिले के कालाकोट में दो सड़कों के निर्माण में एजेंसियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला सांख्यिकी और मूल्यांकन अधिकारी (डीएस एंड ईओ) संदीप शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने सड़कों का भौतिक निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार टीम ने उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर कालाकोट ब्लॉक के सियालसुई क्षेत्र में मऊ से राजलिया और पंगोटे वाली रोड का भौतिक निरीक्षण किया। हाल ही में विकास कुंडल की अध्यक्षता में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के सदस्यों की बैठक में ढांगरी के एक डीडीसी सदस्य ने सड़कों के निर्माण कार्य में अनियमितता का मुद्दा उठाया था।
डीएस एंड ईओ ने बताया कि डीडीसी सदस्य की शिकायत पर उपायुक्त ने मऊ से राजलिया रोड और सियालसुई, कालाकोट ब्लॉक में पंगोटे वाली रोड के भौतिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएस एंड ईओ ने बताया कि टीम ने पहले ही बुनियादी डेटा एकत्र कर लिया था, जिसकी जांच की जानी थी। टीम ने ब्लॉक में निष्पादन एजेंसियों द्वारा निष्पादित कार्यों के संबंध में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए स्थानीय लोगों, लाभार्थियों और पीआरआई के साथ बातचीत की।
निरीक्षण दल ने यह भी जांच की कि बजटीय सहायता, डीपीआर, टेंडर आवंटित लागत, और आदि व्यय किया गया। अनियमितताएं हुई या नहीं, यह डीएस एंड ईओ की विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि डीएस एंड ईओ ने कहा कि सरकारी खर्च में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता लाने के लिए आने वाले ठोस कदम उठाये जा रहे है और इसमें तेजी लाई जाएगी।
परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के दौरान डीडीसी सदस्य कालाकोट, सुरेखा कोतवाल और अन्य पीआरआई सदस्य भी टीम के साथ थे।