{"_id":"613664728ebc3eb75029238a","slug":"road-rajouri-news-jmu2430826110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक सुविधा से महरूंम हैं कला खरोर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक सुविधा से महरूंम हैं कला खरोर के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। केंद्र तथा शासन की तरफ से सीमावर्ती तथा दूर दराज क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र के बहुत से ऐसे गांव हैं जहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। ऐसा ही एक गांव कला खरोर है। जो नाह पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र में है। यहां के लोगों को सड़क जैसी सुविधा की दरकार है।
इस संबंध में गांव निवासियों करतार चंद, मुंशी राम, बिट्टू राम शंकर सिंह, अजय कुमार आदि ने बताया कि गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण आज भी उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर सूफा से वाहन को पकड़ना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाता है तो उसे इलाज के लिए अस्पतालपहुंचाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस कारण कई बार सड़क सुविधा नहीं होने के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों की रास्ते में ही मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में विकास कराने के लिए कई प्रकार की योजनाओं के बावजूद आज भी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों कला खरोर के लिए सड़क का निर्माण कराकर वर्षों से परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को सड़क की सुविधा दी जाए।