फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   result

हर्ष ने 99.2 प्रतिशत अंक लेकर राजोरी में किया टॉप

विज्ञापन
result
राजोरी। 10वीं के परिणाम में राजोरी के विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने 98 से 99 प्रतिशत तक हासिल किए हैं। सुंदरबनी स्थित न्यू पब्लिक स्कूल के हर्ष दिव्यान सिंह ने 500 में से 496 अंक यानी 99.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप रहे हैं।
विज्ञापन

हर्ष ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह भविष्य में वायु सेना में पायलट बनकर देश की सेवा करें। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। वहीं न्यू पब्लिक स्कूल के ऋषभ भारद्वाज ने 495 अंक तथा अर्पिता शर्मा, नंदनी शर्मा, वंशिका शर्मा ने संयुक्त रूप से 494 यानी 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। इनमें से कुछ डॉक्टर तो कुछ इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखते हैं।
विज्ञापन

उधर राजोरी के इंटरनेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुहानी शर्मा ने 492 यानी 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता पिता के आशीर्वाद को देती हैं। हैपी होम हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर की सोनिया देवी ने 491 यानी 98.20 प्रतिशत अंक और दीपाली शर्मा ने 489 यानी 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। दोनों भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पनोरमा पब्लिक स्कूल की इस्मा अजीज ने 488 यानी 97.60 प्रतिशत अंक और हिलाल अहमद ने 484, उक़बा आल्यास ने 479 अंक प्राप्त किया है। इनका कहना है कि भविष्य में कुछ अलग करना चाहेंगे। धर्मसाल स्थित राजीव पब्लिक स्कूल की छात्रा दीपशु राजपूत ने 468 अंक हासिल किए हैं। वह शिक्षक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed