फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   religious function at rajauri

परमात्मा को मन में बसाने से मिलता है परम सुख : स्वामी जी

Mon, 30 Sep 2024 03:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 30 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
religious function at rajauri
कोटरंका में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोरी के कोटरंका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर दिवस पर रविवार को कथावाचक अटल पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी ने प्रवचनों से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म लीला महोत्सव, राजा बलि का ताप, रामजी की लीलाएं, गृहस्थ आश्रम का धर्म, वामन अवतार, कश्यप अवतार, महाशय अवतार का वर्णन

किया। स्वामी जी ने कहा जिसने परमात्मा को मन में बसा लिया है, उसे परम सुख की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति को तृप्ति नहीं है उसे संसार का सब कुछ प्रदान कर दो फिर भी वह संतुष्ट नहीं होगा। स्वामीजी ने वामन और राजा बलि के प्रसंग का वर्णन किया। इस संसार में कोई किसी का नहीं होता। परमात्मा से नाता जोड़कर ही इस भवसागर से पार पाया जा सकता है। हरि नाम का सुमिरन करने के लिए कल का इंतजार नहीं करना चाहिए। जीवन में सुख-दुख की लहर लिए बृजवासियों को गिरिराज की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान ने अपनी उंगली पर गिरिराज को धारण कर समस्त बृजवासियों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed