{"_id":"56fc2f344f1c1b3448f011d8","slug":"ration-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की किल्लत से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की किल्लत से हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूूझ रहे जिले के बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को तहसील कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार व सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की पूर्व गठबंधन सरकार व सीएपीडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि मार्च माह खत्म होने वाला है और अभी तक लोगों को पिछले तीन माह से सरकारी राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल, मोहम्मद बशीर आदि ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से उनके घरों मे भूखे रहने की नौबत आ गई है। इतना ही नहीं बीपीएल परिवारों को भी तीन माह का सरकारी राशन नहीं मिला है। पूरे गांव में लोग इतने गरीब हैं कि वे बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीद कर नहीं ला सकते हैं। इससे बच्चों को दो वक्त का खाना खिला पाना भी संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है। जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ वहां ताले लटकते नजर आते हैं। गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी परेशानी सरकार तक पहुंचाए व जल्द समस्या का समाधान किया जाए। तहसीलदार बुद्धल खुरशीद तांत्रे ने कहा कि वे संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द राशन उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन