{"_id":"fa18e62da26f01799b9a8e9e74a3952f","slug":"ration-shortage-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की किल्लत से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की किल्लत से परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले में सरकारी राशन की किल्लत से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। शहर के एक भी सरकारी डिपो में राशन उपलब्ध नहीं है। लोगों को आटा, चावल, चीनी और मिट्टी का तेल महंगे दामों पर बाजार से खरीदना पड़ रहा है। नवंबर माह के राशन का कोटा अभी तक नहीं पहुंचा है।
उधर, जिले के दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी राशन की किल्लत के चलते लोगों को भूखे रहने की नौबत आ गई है। जिले की कोटरंका तहसील के कंडी गांव के सरपंच मनीर मिर्जा ने बताया कि लोगों को बहुत दिक्कतें पेश आ रही हैं। सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को छह माह का मुफ्त राशन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक केवल एक ही माह का मुफ्त राशन मिला है।
थन्नामंडी तहसील के मनयाल गली के सरपंच हाजी अब्दुल्ला ने बताया कि क्षेत्र में कई बाढ़ पीड़ित परिवार अभी तक सरकारी राशन का इंतजार कर रहे हैं। बिना राशन के लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। बुद्धल के सरपंच बदर दीन मलिक ने भी बताया कि लोगों को सरकारी राशन की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीसी राजोरी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में राशन की किल्लत पर उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एडी को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वह तुरंत लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाएं। नवंबर माह के राशन की सप्लाई अभी तक क्यों नहीं आई, इस बात की जांच की जा रही है।