फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rashan problem in rajouri

सरकारी राशन की भारी किल्लत

Sat, 27 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 27 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
rashan problem in rajouri

जिले भर में सरकारी राशन की भारी किल्लत को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने सीएपीडी विभाग के कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला सचिव आत्म प्रकाश, दरबार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कौशल गुप्ता, बशीर बट्ट, मंडल प्रधान विशाल दत्ता सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सीएपीडी कार्यालय पहुंचे।

जिला अध्यक्ष दिनेश ने विभाग पर लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से जनता को सरकारी राशन नहीं मिला है।

पीछे से कोटे अनुसार पूरा सरकारी राशन यहां पहुंचा है, लेकिन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने राशन लोगों तक नहीं पहुंचाया है।

सरकारी राशन की कालाबाजारी हो रही है और गरीब जनता के अधिकार पर विभाग डाका डाल रहा है। सरकारी आटे की हालत भी बेहद खराब है।

विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत नए राशन कार्ड बनाने के काम में भी बहुत सारी गलतियां की हैं।

नए राशन कार्ड बनाने के लिए तैयार की गई सूचियों को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। इससे भी जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा ने राज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि वह सीएपीडी विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी करें कि वह लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाला राशन प्रदान करें और नए राशन कार्ड वाली सूचियों को लोगों को दिखाएं।
विज्ञापन


वहीं एडी नसीर शाह ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिलाया कि वह जल्द ही मामले की जांच कर पता लगाएंगे कि जनता को राशन क्यों नहीं मिला और सूचियों को लोगों तक पहुंचाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed