फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri, rain and snowfall problem

Rajouri News: मूसलाधार बारिश, बर्फबारी से राजोरी में जनजीवन प्रभावित

Wed, 18 Oct 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 18 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
rajouri, rain and snowfall problem
ठंड में इजाफा, पत्थर और पस्सियां गिरने से कई सड़कें बंदपहाड़ी इलाकों में दो से चार घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और पीरपंजाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, ठंड में भी इजाफा हुआ है और लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला व बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा है। पस्सियां और पत्थर गिरने से कई सड़क संपर्क ठप हो गए हैं। बिजली की आंखमिचौनी जारी है। पहाड़ी इलाकों में 24 घंटे में मात्र दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही है।

जिले के बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी और दरहाल आदि पहाड़ी तहसीलों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी से आम जीवन प्रभावित हुआ है। सर्दी का प्रकोप बढ़ने से लोग अक्तूबर माह में ही गर्म कपड़ोें सहित अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। कोटरंका के ख्वास, बड्डाल, शाहपुर, ढलेरी, बुद्धल से गब्बर, समोट से तरगाई जाने वाली सड़क कई स्थानों पर पस्सियां गिरने व फिसलन से बंद हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजोरी शहर को तहसील और जिला कोर्ट परिसर से जोड़ने वाली संपर्क सड़क ढह जाने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से उक्त लिंक रोड की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed