फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri news

Rajouri News: पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना पर की गोलीबारी, मुंहतोड़ जवाब पर रोकी

विज्ञापन
rajouri news
-राजोरी के केरी सेक्टर में तोड़ा संघर्ष विराम, सुरक्षाबल अलर्ट, तलाशी अभियान चलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिले के केरी सेक्टर में भारतीय सेना के गश्ती दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की। सेना के मुंहतोड़ जवाब देने पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर अलर्ट जारी कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बारतगाला में भारतीय जवान गश्त पर थे। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे पाकिस्तान की सेना ने गश्ती दल पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान से गोलीबारी बंद हो गई। भारतीय सेना सीमा पर कड़ी नजर रख रही है। बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हर क्षेत्र को खंगाला जा रहा है, लेकिन अभी कुछ हाथ नहीं लगा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना गोलीबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ करवा सकती है।
विज्ञापन


घुसपैठ के लिए भी की जाती है गोलीबारी

भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भी पाकिस्तानी सेना गोलीबारी करती है। क्योंकि, इसी हफ्ते मंगलवार रात को पाकिस्तान से पुंछ में घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसमें सात घुसपैठिए बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी में हताहत की कोई सूचना नहीं
सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को और मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सक्षम और तैयार है।


वर्ष 2020 में जेसीओ हुए थे बलिदान
केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने 2 सितंबर 2020 को गोलीबारी की थी। इसमें सेना के जेसीओ बलिदान हो गए थे। इससे पहले नौशेरा में अगस्त 2020 में पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान बलिदान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed