फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajouri jammu kashmir

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत परिजनों ने सड़क बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
rajouri jammu kashmir
महिला की मौत के बाद शव को अस्पताल ले जाते परिजन।
राजोरी। जिले के धार साकरी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने वीरवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धार साकरी इलाके की सफीना कोसर पत्नी इरफान भट्ट को वीरवार को परिजनों ने अपने कमरे में मृत पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी राजोरी लाया तो मृतक महिला के मायकेवाले भी राजोरी पहुंच गए। उन्होंने शव को लेकर जीएमसी के सामने सड़क को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

सफीना कोसर के पिता अब्दुल रहमान और अन्य परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी बेटी का इरफान से निकाह हुआ था, लेकिन वो उसे लगातार परेशान और तंग कर रहा था। अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर इरफान सफीना को अकसर मारा भी करता था और परेशान किया करता। पिता ने बताया कि उन्हें सुबह फोन करके बताया कि उनकी बेटी सफीना की मौत हो गई है, लेकिन ससुराल वालों ने यह नहीं बताया कि उसकी मौत कैसे हुई। पिता ने अपने दामाद इरफान पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसी ने जहर देकर उसको मारा है और उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

करीब 2 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और जल्द सच सामने लाया जाएगा। इसके बाद मायकेवाले शांत हुए। उधर, पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इसके अलावा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed