{"_id":"618d7f68c4f5f649fe73e62a","slug":"rajouri-jammu-kashmir-lepord-rajouri-news-jmu247644184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजीएसबी विवि में दूसरे दिन भी दिखा तेंदुआ, लोगों में डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजीएसबी विवि में दूसरे दिन भी दिखा तेंदुआ, लोगों में डर
विज्ञापन
राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) परिसर में वीरवार को लगातार दूसरे दिन तेंदुआ देखा गया। इससे विवि के छात्रों के अलावा स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। बुधवार को तेंदुआ होस्टल के पास सड़क किनारे देखा गया था, जबकि वीरवार को देर शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार के पास सड़क के किनारे तेंदुआ देखा गया है। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन व वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को दी थी। वन्य जीवन की एक टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ वीरवार को बीजीएसबीयू परिसर का दौरा किया, जो घने जंगल के साथ और दो बंद वनों के आसपास स्थित है। वाइल्ड लाइफ वार्डन मुश्ताक चौधरी ने कहा कि बीजीएसबीयू वन क्षेत्र के साथ स्थित है और दो वन क्लोजर हैं जहां जंगली जानवरों (तेंदुए) की उपस्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है। टीम को वन क्षेत्र और परिसर के बीच कोई फेंसिंग नहीं मिली है, जो शिकार की तलाश में परिसर के अंदर तेंदुओं के आवारा घूमने को रोकने के लिए अनिवार्य है। टीम ने बीजीएसबीयू परिसर के अंदर बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों की उपस्थिति भी देखी है, जो तेंदुए के लिए आसान शिकार हैं और परिसर के अंदर तेंदुए के बाहर निकलने का एक अन्य कारण है।
बीजीएसबीयू प्रशासन को परिसर के अंदर से आवारा कुत्तों की संख्या को तुरंत कम करने और वन क्षेत्र के साथ बाड़ लगाने की सलाह दी गई है। वार्डन वाइल्ड लाइफ ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा करने वाले सुरक्षा कर्मियों को उच्च तीव्रता वाले पटाखे दिए गए हैं क्योंकि पटाखों की आवाज और गंध ने जंगली जानवर (तेंदुए) को उस क्षेत्र से भागने के लिए मजबूर करते है।