{"_id":"5ff768df8ebc3e2f735e1d0a","slug":"rajouri-jammu-kashmir-bird-flu-rajouri-news-jmu2264319136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंज पीर और दरहाल इलाके में मृत मिले कौवे, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंज पीर और दरहाल इलाके में मृत मिले कौवे, दहशत
विज्ञापन
राजोरी में मृत मिले कौवों का सैंपल लेते कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोेरी शहर के पंज पीर और दरहाल इलाके में कई पक्षी मृत मिलने से सनसनी फैल गई है। ज्यादातर कौवे की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने से लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पंज पीर और दरहाल में पिछले कुछ दिनों से पक्षियों की संदिग्ध मौत के मामले नजर आ रहे हैं। पंज पीर और दरहाल के स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई पक्षी, जिनमें ज्यादातर कौवे शामिल हैं, रहस्यमय परिस्थितियों में मारे गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो पहले दो से तीन पक्षी मृत पाए गए थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में पक्षी मृत मिल रहे हैं। पक्षियों की संदिग्ध मौत से लोगों में दहशत है।
उधर, कौवे की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने टीम गठित कर दी है। डीसी राजोेरी मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि संबंधित विभाग की टीमों को भेजकर मृत पक्षियों की आवश्यक जांच की गई है। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने पंज पीर में घटनास्थल का दौरा किया, जहां कुछ कौवों के मरने की सूचना थी। टीम ने जांच के लिए नमूने लेकर जम्मू भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।