{"_id":"618ec6641778163fbe3a00eb","slug":"rajouri-jammu-kashmir-awearness-rajouri-news-jmu2477139165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को उनके अधिकारों से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को उनके अधिकारों से किया जागरूक
विज्ञापन
राजोरी। महिलाओं को उनके अधिकारों जागरूक करने के लिए जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डीएलएसएल) राजोेरी ने महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम करवाया। इसमें डीसी राजेश कुमार शवन, डीएलएसए के सचिव सुरिंदर थापा, एसीपी अब्दुल राशिद कोहली, डीएसईओ बिलाल राशिद मीर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संसाधन व्यक्तियों ने निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं को समान भागीदार बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की।
प्रतिभागियों को महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा शुरू की जा रही कई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बताया और इनका लाभ उठाने के लिए कहा। थापा ने कहा कि कानूनों और अन्य कारणों पर प्रचार की कमी से कई महिलाएं कानूनों और संविधान के महत्व से अनजान हैं। इस मौके पर डीसी ने कहा कि महिलाएं समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव ला सकती हैं और उन्हें एक आवश्यक मंच प्रदान करने का समय आ गया है जहां वे अपनी क्षमता दिखा सकें। जिला प्रशासन राजौरी महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए एक बहु-आयामी रणनीति पर काम कर रहा है और महिलाओं को कुशल और रचनात्मक बनाने और अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए सक्षम और सशक्त बनाने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
स्वयं सहायता समूहों का विशेष प्रशिक्षण हाल ही में जिले में हुआ है और जिला प्रशासन मंडल और उपमंडल स्तरों पर इस तरह के और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने जा रहा है। स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए डीसी ने बताया कि स्वच्छता के मुद्दों और प्रथाओं पर गहन ध्यान देने के लिए पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे इलाकों को स्वच्छ रखने में प्रमुख भूमिका निभाएं और स्वास्थ्य और पर्यावरण पर स्वच्छता के लाभों के बारे में समाज को जागरूक करें। जल संरक्षण पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।