फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri Blast Case: Rajouri police solved Kotranka and Budhal blast case two arrested search for the main accused continues

Rajouri Blast Case: राजौरी पुलिस ने सुलझाई कोटरंका और बुद्धल ब्लास्ट केस की गुत्थी, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Tue, 28 Jun 2022 04:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 04:31 PM IST
सार

राजोरी विस्फोट मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का लश्कर-ए-तैयबा का राजोरी-पूंछ कमांडर फरार है।

विज्ञापन
Rajouri Blast Case: Rajouri police solved Kotranka and Budhal blast case two arrested search for the main accused continues
Rajouri Blast Case - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी जिले के कोटरंका शहर मे 26 मार्च को हुए दोहरे विस्फोटों और 19 अप्रैल को एक और विस्फोट जिसमें कुल 2 लोग घायल हुए थे और 24 अप्रैल को बुद्धल के शाहपुर गांव में एक और विस्फोट हुआ था। इसमें 2 और लोग घायल हो गए, तीनो विस्फोट मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले का लश्कर-ए-तैयबा का राजोरी-पूंछ कमांडर फरार है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने लीड पर काम करते हुए राजोरी पुलिस और सेना की 60 आरआर (14 सेक्टर) की संयुक्त टीमों ने जिला राजोरी के लरकोती, तरगयी, जगलानू और द्राज क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कई छापे और तलाशी अभियान चलाए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दराज बुद्धल निवासी मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है। दोनों ही वारदातों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इन मामलों में तीन आरोपी नामजद हैं, जिनमें किंगपिन तालिब शाह, मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद सादिक इन विस्फोटों की घटनाओं में शामिल थे। इन तीनो ने पाकिस्तान स्थित अपने संचालकों के निर्देश पर काम करते हुए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक प्राप्त किए और बाद में इनका उपयोग विस्फोटों को ट्रिगर करने के लिए किया।

प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि तालिब हुसैन शाह के नेतृत्व वाले इस समूह ने जनवरी, मार्च और अप्रैल 2022 के महीनों में राजोरी के लम्बेड़ी -कालाकोट क्षेत्र से हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों की तीन खेप एकत्र की। दो आरोपी आतंकवादियों मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य तीसरा आरोपी तालिब शाह फरार है।


एडीजीपी मुकेश के अनुसार फरार आतंकवादी तालिब शाह राजोरी में लश्कर का कमांडर है। वह पीरपंजाल इलाके में सभी आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है। उसने कई युवाओं को राजोरी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित भी किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed