{"_id":"68c72d0b31c9f16cfd0b8a91","slug":"rajauri-news-mla-news-education-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105497-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: स्कूल की खस्ताहाल देख विधायक को आया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: स्कूल की खस्ताहाल देख विधायक को आया गुस्सा
Mon, 15 Sep 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
मंजाकोट के माल गांव मे सरकारी प्राइमरी सकूल के भवन की खस्ता हालत देख गुस्से मे आ गए विधायक फोटो
राजोरी। विधायक मुजफ्फर इकबाल खान क्षेत्रीय दौरे के दौरान रविवार को मंजाकोट के माल गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल की जर्जर हालत देख गुस्से में नजर आए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वीडियो कॉल कर स्कूल के लिए पर्याप्त और सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने में विभाग की विफलता पर नाराजगी जताई। यह स्कूल भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास है। स्कूल की इमारत की हालत बेहद खराब है, तीनों कक्षाकक्ष और कार्यालय लगभग ढह चुके हैं और इनमें दरवाजे और खिड़कियां भी नहीं हैं।विधायक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर स्कूल भवन की खराब स्थिति के बारे में जानकारी दी। वीडियो कॉल के माध्यम से विधायक ने शिक्षा अधिकारियों को स्कूल भवन की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले स्कूल के लिए एक नई इमारत का प्रस्ताव रखा था लेकिन विभाग ने अभी तक फंड आवंटित नहीं किया है। उन्होंने अधिकारी से जल्द नए भवन के लिए निर्माण कार्य शुरू करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग को लिखित में प्रस्ताव भेजने को कहा। संवाद