{"_id":"68d701fd01937111cd086cf5","slug":"rajauri-news-exhibition-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105590-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: प्रधानमंत्री के जीवन पर लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: प्रधानमंत्री के जीवन पर लगाई प्रदर्शनी
Sun, 28 Sep 2025 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा राजोेरी मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन
राजोेरी। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने जिला मुख्यालय राजोेरी में प्रदर्शनी लगाई। इसमें नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और प्रेरक यात्रा पर विचार रखे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रशपाल वर्मा ने किया।
प्रदर्शनी में मोदी के एक साधारण पृष्ठभूमि से देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के साथ-साथ उनके कार्यकाल के दौरान किए गए ऐतिहासिक सुधारों और पहलों को दर्शाया गया। कई स्कूलों के छात्र प्रदर्शनी में शामिल हुए।
शिखा बाली ने पीएम मोदी के जीएसटी सुधार, ऑपरेशन सिंदूर और महिला सशक्तीकरण जैसी उपलब्धियों का हवाला दिया। जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी विकास मशीन हैं। वे देश को विकसित भारत की ओर ले जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद काफी ऊंचा हुआ है। इस मौके पर प्रदेश सचिव दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा, जिला महासचिव पुष्पिंदर गुप्ता, जिला सचिव जसबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद