{"_id":"68fe84dcac17d699de04e561","slug":"rajauri-news-bsf-soldier-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105797-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सड़क हादसे में घायल बीएसएफ जवान की मौत, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सड़क हादसे में घायल बीएसएफ जवान की मौत, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
Mon, 27 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
दोदासन बाला से दुखद समाचार - बीएसएफ जवान चौधरी मोहम्मद जमील सड़क दुर्घटना में शहीद
छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसे में हो गए थे, कई महीने उपचार के बाद तोड़ा दम
राजोरी। छतीसगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचाराधीन बीएसएफ जवान की रविवार को मौत हो गई। जवान की पहचान जिले की थन्नामंडी सब डिवीजन के दोदासन बाला निवासी चौधरी मोहम्मद जमील पुत्र चौधरी मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है। वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत थे और एक महीने की छुट्टी पूरी करने के बाद अपनी यूनिट लौट रहे थे।
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बलिदान होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके मित्रों, परिवार और शहरवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को दोदासन वाला स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा कर पूरे सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।