{"_id":"591a04834f1c1b3a24f23130","slug":"rain-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में उमड़-घुमड़ कर बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में उमड़-घुमड़ कर बरसे बदरा
ब्यूरो/राजोरी
Updated Tue, 16 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दोपहर बाद अचानक शुरू हुई तेज बारिश से शहर का मौसम कूल-कूल हो गया। सुबह आसमान साफ था व सूर्य की तेज किरणें अपना प्रचंड रूप दिखा रही थीं। दिन बढ़ने के साथ सूर्य की किरणों की तपिश तेज होती गई। वहीं दोपहर बाद करीब दो बजे के बाद अचानक आसमान पर काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
तेज बारिश होते ही शहर का मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते कूल कूल हुए मौसम का बहुत आनंद उठाया। आलम यह था कि घर में बिना पंखे के भी सुकून महसूस हो रहा था। वहीं पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं ने भी शहर के मौसम को ठंडा बनाए रखा। उधर जिले के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के समाचार मिल रहे हैं।
विज्ञापन
तेज बारिश व ओले गिरने से पहाड़ी इलाकोें में तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन महसूस हो रही है। जिले के बुद्धल, कोटरंका, दरहाल व थन्नामंडी तहसीलों के पहाड़ों पर तेज बारिश होने केे साथ ओले गिरने से ठिठुरन बहुत बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़ों के साथ आग का सहारा लेकर ठिठुरन से निजात पा रहे हैं।
विज्ञापन