{"_id":"591f4b3a4f1c1b864bf251bb","slug":"rain-in-poonch11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में मूसलाधार बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में मूसलाधार बारिश
ब्यूरो/पुंछ
Updated Sat, 20 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amarujala
शुक्रवार को देर शाम करीब साढ़े तीन बजे नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में शुरू हुई मूसलाधार बारिश देर रात खबर लिखे जाने तक जारी थी। बारिश से एक बार फिर पुंछ नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की कलई खुल कर रह गई। कुछ ही घंटों की वर्षा से नगर में हर तरफ सड़कों पर गंदगी बहने लगी। इससे लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे लोगों में नगरपालिका के प्रति भारी रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि हर वर्ष नालियां की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नालियों की सफाई नहीं कराई जाती है। ऐसे में हल्की वर्षा होने पर हर तरफ सड़क एवं गलियों में गंदगी फैल जाती है।सड़क पर जलभराव और कचरा आने से दोपहिया वाहनों के साथ ही पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों को गंदगी के बीच से आवाजाही करते हुए घरों तक पहुंचना पड़ रहा था। अचानक शुरू हुई जोरदार वर्षा से जो लोग बिना छाते के घरों से बाहर निकले थे, उन्हें भीगने से खुद को बचाने के लिए काफी समय तक यहां-वहां आसरा लेना पड़ा। वर्षा से एक बार फिर पुंछ नगर का मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन