फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rain fal

सुंदरबनी में बारिश नहीं होने पर किसानों की परेशांनियां बढने लगी

विज्ञापन
rain fal
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में दो माह से बारिश न होने के कारण सूखे की स्थिति बनने के कारण किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। हालांकि दो माह पूर्व समय-समय पर बारिश होने के कारण इस बार गेहूं तथा सरसों की फसलों की अच्छी पैदावार होने की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन दो माह से बारिश नहीं होने के कारण फसलों के सूखे की चपेट में आने के आसार बन रहे हैं। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ना शुरू हो गई है। इस संबंध में किसान सुरेश कुमार, संजय कुमार, दौलत राम, कस्तूरी लाल, नरेश पाल, प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि इससे पहले की समय-समय पर बारिशों के होने के कारण गेहूं तथा सरसों की फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन बीते दो माह से बारिश नहीं होने के कारण अब उनकी फसलें सूखे की चपेट में आना शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले कुछ दिनों के अंदर बारिश नहीं होती है तो उनकी फसलें सूखे की चपेट में आ जाएंगी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed