{"_id":"2e2260c2b4748c0a7bbdf643af002e6e","slug":"raid-in-government-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में मारे औचक छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में मारे औचक छापे
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन और एचओडी डायट तनवीर मीर ने थन्नामंडी शिक्षा जोन के कई स्कूलों में औचक छापेमारी की। दौरे में साहपुर बहरोट के सरकारी प्राइमरी स्कूल में ताले लटकते मिले। स्कूल के बाहर बच्चे इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
सीईओ के छापेमारी की सूचना मिलते ही एक शिक्षक करीब 11 बजे स्कूल में पहुंच गए। दूसरा शिक्षक गैरहाजिर रहा। स्कूल का रिकार्ड खंगालने पर पाया कि स्कूल में 20 बच्चे हैं, लेकिन हाजिर सात ही हैं। बच्चों की पढ़ाई भी संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
सीईओ ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश देने के साथ ही गैरहाजिर शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। सरकारी प्राइमरी स्कूल ढोक बहरोट में औचक छापे के दौरान देखा गया कि स्कूल में 20 बच्च्चों में से केवल 6 ही हाजिर हैं।
विज्ञापन
स्कूल का रिकार्ड खंगालने पर सीईओ ने देखा कि मिड डेल-मील के फंड हड़पने के लिए स्कूल के अटेंडेंस रजिस्टर पर फर्जी प्रवेश किए गए हैं। मिड डे-मील का रिकार्ड पूरी तरह से मेंटेन नहीं किया गया है। सीईओ ने तुरंत सारे रिकार्ड को जब्त कर लिया।
वहीं स्कूल के दोनों शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। सीईओ ने जेडईओ थन्नामंडी को जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोनों स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट पेश करें।