{"_id":"6d8ae7237508203872b9f225af036e99","slug":"raging-at-not-time-student-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पेपर नहीं मिलने पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पेपर नहीं मिलने पर भड़के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 04 Mar 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में साइंस का पेपर समय से शुरू नहीं किए जाने पर छात्र भड़क गए।
कुछ छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पेपर समय से करीब 15 मिनट देर से शुरू किया गया और 15 मिनट पहले ही ले लिया गया।
इस पर मौके पर मौजूद कुछ अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा करना शुरू कर दिया। अभिभावकों का आरोप था कि समय से करीब 15 मिनट देर से पेपर दिया गया।
इतना ही नहीं पेपर समय से 15 मिनट पहले ही ले भी लिया गया। कुल मिला कर करीब आधा घंटा समय बच्चों का नष्ट किया गया। वहीं स्कूल में हंगामे की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि अभिभावकों के रोष प्रकट करने और पुलिस के हस्तक्षेप पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अतिरिक्त समय दे कर मामला शांत करवाया।
इस संबंध में केवी के प्रिंसिपल त्यागी ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा लेने के लिए परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया जाता है। वह परीक्षा अपनी घड़ी के अनुसार ही शुरू करते हैं। बच्चे कुछ भी कह सकते हैं या आरोप लगा सकते हैं।