फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Protest

बेरोजगार इंजीनियरों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
Protest
जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ बेरोजगार इंजीनियरों ने थन्नामंडी में धरना दिया।
राजोरी। सेवानिवृत्त जेई और एई को संविदा पर नियुक्त करने पर सरकार के खिलाफ रविवार को थन्नामंडी में पढ़े लिखे बेरोजगार इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा अभियंता अरशद ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं के लिए उनके पास कोई विचार ही नहीं है। यह आदेश उन युवाओं के साथ छल है जो बेरोजगार हैं, नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। माता-पिता ने पढ़ाई पर इस सपने के साथ बड़ी रकम खर्च की कि बच्चा एक दिन इंजीनियर बनेगा। लेकिन, सरकार की गैर जिम्मेदार और खराब व्यवस्था सभी अरमानों पर पानी फेर देती है।
उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ कह रहे हैं कि देश डिजिटल और विकास की ओर बढ़ रहा है। फिर सरकार सेवानिवृत्त इंजीनियरों को क्यों भर्ती कर रही है? जबकि युवा इंजीनियर उन्नत तकनीक, नवीन विचारों के साथ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी बेरोजगार इंजीनियरोें ने सरकार की ओर से सेल्फ हेल्प ग्रुप को निष्क्रिय करने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग की है कि सरकार सेल्फ हेल्प ग्रुप को फिर से सक्रिय करे, ताकि बेरोजगार इंजीनियरों को नुकसान न हो। इस अवसर पर इरफान अंजुम ने कहा कि यदि सरकार के पास ग्रामीण विभाग में रिक्त पद हैं, तो उनका प्रचार करे और जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरे। ताकि बेरोजगारी कुछ हद तक कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed