{"_id":"6112cb6c8ebc3e758174111a","slug":"protest-rajouri-news-jmu241330686","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिले के साथ लगते गांव ठंडापानी में तीन दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। बिजली न होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इन समस्याओं से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया, और मंगलवार को उन्होंने जम्मू-पुंछ राजमार्ग को बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ठंडापानी में तीन दिन पूर्व ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस कारण गांववासियों को गर्मी के मौसम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की तरफ से जब तीन दिनों तक गांव में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो मजबूर होकर मंगलवार को लोगों ने जम्मू-पुंछ राजमार्ग को बंद किया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते लगभग एक घंटे तक राजमार्ग बंद ही रहा।
लोगों की बिजली विभाग से मांग थी कि गांव में जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। प्रदर्शन के कारण जब मामला हाथ से निकलता महसूस हुआ, तो सुंदरबनी के नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम सिंह और थाना प्रभारी एस डी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की बात मानी, और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
गर्मी से लोग परेशान
सुंदरबनी। उपजिले तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से बारिश न होने कारण लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। तेज गर्मी ने फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इस संबंध में किसानों हिमराज, प्रभु दयाल, पुरुषोत्तम शर्मा, ज्ञान चंद, नवीन कुमार, आदि का कहना है कि इस समय मक्की तथा दालों की फसलों को बारिश की जरूरत है। लेकिन, यहां एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। इसका असर फसलों की पैदावार पर पड़ सकता है। संवाद