फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Protest

आशा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
राजोरी। जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने मांग की है कि उनकी नौकरियों को स्थायी किया जाए और वेतन भी बढ़ाया जाए। विरोध कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे नियमित और पर्याप्त वेतन प्राप्त किए बिना लगभग एक दशक से अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके कर्तव्यों के अलावा, उनकी सेवाओं का उपयोग कोरोना महामारी से निपटने के लिए भी किया जा रहा है, लेकिन उन्हें दस्ताने, पीपीई किट्स, सैनिटाइजर, आदि प्रदान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जान पर खेल कर ड्यूटी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें थोड़ा इंसेंटिव तो मिल रहा है, लेकिन उन्हें स्थायी करने और वेतन बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से अपना वेतन बढ़ाने की मांग की, ताकि वह अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें। साथ ही उन्होंने अपनी नौकरियों को जल्द स्थायी करने के लिए योजना बनाने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तत्काल से हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed