{"_id":"66c29daa9cc55c59520c76c4","slug":"protest-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102653-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ राजोरी में नारी शक्ति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ राजोरी में नारी शक्ति का प्रदर्शन
Mon, 19 Aug 2024 06:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में राजोरी में भी नारी शक्ति ने रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रोष रैली निकाली।
राजोरी शहर के नाबन मोहल्ले से हाथों में बैनर लिए नारी शक्ति का यह अपमान नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक, विशेषकर महिलाएं, अपने पेशे की प्रकृति के कारण हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं। अस्पतालों और परिसरों के अंदर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कठोर से कठोरतम कार्रवाई यानि फांसी की सजा सुनाने की मांग की । इस अवसर पर राजोरी की महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने के विषय में ना सोच सके। वहीं, इस दौरान सभी रोष रैली की शक्ल मे राजोरी के मुख्य बाजार पहुंचे और पीड़िता के लिए न्याय की मांग के नारे लगाते हुए ओल्ड बस अड्डे पहुंचे। उन्होंने मामले में न्याय की मांग करते हुए और दुष्कर्म पीड़िता के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रदर्शन कर रहे सभी ने इस अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने और समाज में महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने की भी मांग की है। उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना अपने आप में एक बहुत बड़ी घटना है, इससे डाॅक्टरों की और खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विजयपुर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला
विजयपुर। महिला डॉक्टर दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। विजयपुर के गणमान्य लोगों ने विजयपुर बाजार में देर रात को एकजुट हो कर कैंडल मार्च और स्लोगन लिखा तख्ती लेकर प्रदर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
बंगाल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ जिस प्रकार लोगों की ओर से जघन्य अपराध किया गया वह बहुत ही शर्मनाक है। अपराध करने वाले लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। संवाद