फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest for ambulance

स्थायी एंबुलेंस के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ Updated Tue, 03 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
protest for ambulance
एंबुलेंस का हूटर - फोटो : अमर उजाला

नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव शाहपुर के ग्रामीणों ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग के समर्थन में उन्होंने सोमवार को जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर स्थित होने और बार-बार पाक सेना द्वारा गांव को निशाना बनाकर की जाने वाली गोलाबारी के चलते एक दशक से स्थायी एंबुलेंस तैनात करने की मंाग कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शाहपुर के दर्जनों बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल थे। पंचायत सदस्यों मोहम्मद नजीर, गुलाम हुसैन चौधरी, वकार चौधरी की अगुवाई में करीब डेढ़ घंटे यहां प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकार चौधरी का कहना है कि गांव शाहपुर पुंछ नगर से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ पर एकदम पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र के साथ सटा हुआ है। यहां पर आए दिन पाक सेना की  गोलीबारी होती रहती है। इसमें गांव के लोग घायल होते रहते हैं।


ऐसे में गांव में एक एंबुलेंस तैनात की जाए जो घायलों को शीघ्र अस्पताल तक पहुंचा सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के लिए विभगीय अधिकारियों से इस वर्षों में  कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन देकर चुप कर दिया जाता है, लेकिन अब चुपचाप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed