{"_id":"c43b1da64babc1f9403326592d340acb","slug":"protest-against-water-problem-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए किया प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली व पेयजल की किल्लत से जूझ रहे दरहाली के लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक राजोरी थन्नामंडी सड़क मार्ग जाम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भीषण ठंड में भी उन्हें बिजली प्रदान नहीं की जा रही है। 24 घंटे में केवल 5-6 घंटे ही बिजली दी जाती है। वोल्टेज भी बेहद कम होती है। दो हफ्तों से घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है। पेयजल के लिए लोगों को दरबदर भटकना पड़ रहा है। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थानीय निवासी अब्दुल रशीद, हाजी रमजान, मोहम्मद ताज, शकील अहमद आदि ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों के एक्सईएन से गुहार लगाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली। लोगों को जब कोई सहारा नजर नहीं मिला, तो मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
करीब एक घंटे के बाद एसएचओ ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस संबंध में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान के प्रयास करेंगे। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पेयजल व बिजली सप्लाई को सही प्रकार से प्रदान नहीं किया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।