{"_id":"637e7410dc0fdd439648b843","slug":"problem-rajouri-news-jmu272939910","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सुंदरबनी के मर्चोला गांव में लोग को नहीं मिल रहा सब्सिडाइज्ड बीज व खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सुंदरबनी के मर्चोला गांव में लोग को नहीं मिल रहा सब्सिडाइज्ड बीज व खाद
विज्ञापन
राजोरी। सुंदरबनी के मर्चोला गांव में किसानोें व अन्य लोगों को सब्सिडाइज्ड बीज व खाद नहीं मिलने से कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृतत इंस्पेक्टर मोेहेंद्र सिंह ने बताया कि मर्चोला गांव में जब कभी भी सब्सिडाइज बीज आता है तो जिन लोगों के अच्छे लिंक होते हैं या जिन की एप्रोच होती है उनको दिया जाता है। आम किसान को कुछ नहीं मिलता।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से सब्सिडाइज्ड खाद भी आम किसानों व आम लोगों को नहीं मिलता। जब कभी भी सब्सिडी वाला खाद गांव में आता है तो ज्यादा उन लोगों को दे दिया जाता है जिन लोगों के अच्छे संपर्क होते हैं। आम किसान को भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तो किसानों और जनता को हर प्रकार की सुविधा दी जाती हैं, लेकिन गांव में पहुंचने से पहले ही उसका दुरुपयोग हो जाता है, और किसान उससे वंचित रह जाते हैं।
-----
क्या कहते है अधिकारी
गांव में इस सीजन के दौरान 72 क्विंटल के करीब बीज भेजा गया है। हर किसान को बीज मुहैया कराया गया है। मर्चोला गांव में इस बार इतना बीज भेजा गया है कि वहां कोई लेने वाला ही नहीं था। इसलिए वहां से बीज दूसरी पंचायतों में भेजा गया है।
विज्ञापन
-विश्व शर्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर