फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   pradersan

सड़क निर्माण पूरा न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
राजोरी। कोटरंका सब डिवीजन के खवास इलाके के निवासियों ने खवास और कोटरंका के बीच सड़क के खस्ताहाल होने पर और इस मार्ग पर वाहन न चलने के कारण लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि खवास सड़क की खस्ता हालत का जिम्मेदार प्रशासन और सरकार है। प्रशासन ने इस सड़क निर्माण में कई दशक लगा दिए और कई वर्षों से इसकी मरम्मत भी नहीं कराई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवा नेता ठाकुर सुरजीत सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सड़क की मरम्मत में कोई प्राथमिकता नहीं दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना को केंद्रीय सड़क निधि के तहत बनाने की भी मंजूरी दी गई थी। काम शुरू किया गया, लेकिन लंबित है। उन्होंने कहा कि सड़क के काम को जारी रखने में विफल रहने के बाद पीडब्ल्यूडी अब सड़क के नियमित रखरखाव में विफल है। जिसके चलते आम लोगों को बहुत दिक्कत होती है। सड़क की खराब हालत के कारण इस पर वाहन भी नहीं चलते। लोगों को कई किलोमीटर सफर पैदल ही करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल से गुहार लगाई है कि जल्द सड़क कि मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed