{"_id":"58fdfbf8adcd8d8fab94748528e86ae1","slug":"postal-workers-continue-strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों की हड़ताल जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sat, 14 Mar 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नौशेरा डाकघर के बाहर प्रधान रोशन लाल के नेतृत्व में डाक सेवकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रंजीत सिंह, रतन सिंह, जोगिंद्र कौर, जसवंत कौर आदि ने बताया कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं किए जाने पर मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें थी, लेकिन मोदी सरकार का रवैया भी पहले वाले सरकार की तरह है। परदर्शन में काफी संख्या में डाक सेवकों मे इकट्ठा होकर अपनी एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन