नौशेरा। भाजपा की तरफ लंबेड़ी में सोमवार को धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मे आने वाली सरकार भाजपा की होगी। मुख्यमंत्री भी भाजपा का होगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की तरफ से कराए कार्यों को गिनाया। सेरी की डीडीसी सदस्य संगीता शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने लोगों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो सेवा का मौका दिया गया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। वह लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निपटारा कराएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला प्रदान बालकृष्ण शर्मा, सह प्रभारी रोहित दुबे, महासचिव मोहिंदर सूदन, बीडीसी चेयरमैन सेरी नीना शर्मा, खालिक फिरदौस, मास्टर बालकृष्ण, महिला मोर्चा प्रदेश उप प्रदान नीना शर्मा, धीरज शर्मा, तेजवान शर्मा आदि की मौजूदगी रही। संवाद