फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political news

Rajouri News: बिजली, सड़क और पानी की समस्याएं बताईं

विज्ञापन
political news
नौशेरा। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को पंचायत चौकी और कलसियां में जन संपर्क शिविर लगाया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें बिजली, सड़क और पानी की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

संवाद सत्र के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़कें, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी, अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे, पानी की कमी और पंचायत चौकियां में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना सहित कई समस्याएं उठाईं। इसके अलावा सीमा बंकरों और आंगनबाड़ी केंद्रों की आवश्यकता, जीर्णशीर्ण सरकारी मिडिल स्कूल चौकियां की मरम्मत, कम वोल्टेज की समस्या और जीएमएस झंगहर और जीएमएस सरया का उन्नयन शामिल था।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित निवारण उपाय आरंभ करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी नौशेरा, पीओ आईसीडीएस और कार्यकारी अभियंता पीडीडी राजोरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed