{"_id":"c5d37e2d9840fe7f15d70d25b9dde1b1","slug":"polio-drop-to-drink-became-booth-650-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"650 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलिया ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
650 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलिया ड्राप
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 11 Jan 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले को पोलियो मुक्त बनाने को जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। वर्ष 2015 में 18 जनवरी और 22 फरवरी को जिंदगी की दो बूंद पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कार्यकारी सीएमओ ने बताया कि जिले में पांच वर्ष से कम आयु के करीब एक लाख तीन हजार बच्चों को ड्राप पिलाने के लिए करीब 650 बूथ बनाए जा रहे हैं। इसमें आंगनबाड़ी कर्मियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को नियुक्त कर बच्चों को बूंदें पिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार, राजोरी जिले में पिछले करीब चार वर्षों से पोलियो का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में अभी पोलियो बीमारी खत्म नहीं हुई है। हर महीने पाकिस्तान से वीजा पर कई लोग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपने परिजनों से मिलने आते हैं और यहां से भी लोग सीमा पार जाते हैं।
विज्ञापन
सीमा आर-पार करने वाले लोगों के बच्चों के साथ पोलियो वायरस यहां न आए, इसके लिए ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें बूंदें पिलाने के लिए ठोस योजना बनाई जा रही है। विभिन्न चिकित्सा ब्लाकों के बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने ब्लाकों में ऐसे परिवारों की सूची तैयार करें, जो सीमा के उस पार गए हों या इस पार आए हों।