फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

नेहरू युवा केंद्र राजोरी ने ब्लॉक स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया।

विज्ञापन
poiltical
पुंछ के वार्ड नम्बर चार में स्वच्छता सप्ताह जागरूकता रैली निकालते नगरपालिका कर्मचारी एंव पाषर्? - फोटो : POONCH
राजोरी। युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक ब्लॉक स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ब्लॉक राजोेरी और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों और गांवों के युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय का नारा लगाया और फिट इंडिया मूवमेंट और आजादी का अमृत महोत्सव के विषय और संदेश का प्रचार किया।
विज्ञापन

रैली को ब्वॉयज स्कूल से विनोद कुमार उपाधीक्षक मुख्यालय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गुज्जर मंडी चौक में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम् और फिट इंडिया के नारे लगाए। विनोद शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में सभी सरकारों, मंत्रालयों और विभागों द्वारा आयोजित किया जा रहा है और आज के इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों को शामिल करके फिट और स्वस्थ रहना चाहिए।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और सभी युवाओं को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में युवाओं और जनता ने फ्रीडम रन कार्यक्रम को देखा। नितिन हंगलू जिला युवा अधिकारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन कर रहा है और राजोेरी में भी एक जिला स्तरीय कार्यक्रम और 75 ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के युवाओं का ध्यान स्वरोजगार और उद्यमिता पर होना चाहिए और सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लक्ष्य इसी दिशा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
सेना ने शारीरिक फिटनेस के दिए टिप्स
जागरूकता शिविर का आयोजन कर दवा वितरित की
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंबेड़ी में कलाल राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से मंगलवार को जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्रधानाध्यापक शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर देकर की।
सेना के अधिकारियों ने जोश के साथ व्याख्यान दिया। इसका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस के महत्व, अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ भोजन के महत्व और जीवन की गुणवत्ता के बारे में छात्रों के बीच जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाना था। व्याख्यान में छात्रों के साथ घनिष्ठ बातचीत शामिल है। उपस्थित लोगों के प्रश्नों और शंकाओं का समाधान सेना के अधिकारियों ने किया। जागरूकता व्याख्यान युवाओं पर शारीरिक फिटनेस के प्रति लंबे समय तक प्रभाव डालता है। व्याख्यान का समापन मोबाइल मेडिकल वैन की सहायता से लंबेड़ी और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को आवश्यक दवाओं के वितरण के साथ हुआ।
फोटो
सेना ने समाज में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान आयोजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सेना ने जिले के पलमा स्थित नवाज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में समाज में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया। युवा समाज का भविष्य हैं। जब युवा सामाजिक मुद्दों को सुलझाने के लिए अपने विचारों और ऊर्जा का योगदान देता है, तो वह एक सक्षम नेता बन जाता है और दूसरों के जीवन में भी बदलाव ला सकता है।

अपने नागरिकों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के दायरे में सेना ने इस व्याख्यान के माध्यम से निवासियों को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों के बारे में बताया। व्यक्तियों विशेष रूप से युवाओं को नशीले पदार्थों के प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाते हैं। प्रतिभागियों को रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों और शैक्षिक आवश्यकताओं के बारे में भी शिक्षित किया गया। पलमा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास निश्चित रूप से युवाओं में ऊर्जा भरने और समाज में सौहार्द बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे। आयोजन से भारी संख्या में जनसमूह लाभान्वित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed